भूपेश के क्षेत्र में आज राजनाथ सिंह करेंगे विशाल जनसभा

Date:

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सरगुजा और, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह दोपहर 12.20 से 1 तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे।

अपरान्ह 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक सिंह दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। ऐसे में दिग्गज नेताओं का प्रदेश के विभिन्न जिलों में चुनावी दौरा जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related