भारत जोड़ो यात्रा का आज 37वां दिन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कर्नाटक। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। आज की पदयात्रा रामपुरा से शुरू हुई है। पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता चल रहे है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जिसने 30 सितंबर को केरल से कर्नाटक में प्रवेश किया था। कर्नाटक में ये यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि कर्नाटक में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो देश में फिलहाल कर्नाटक ही एक ऐसा चुनावी राज्य है, जहां कांग्रेस न केवल बीजेपी को जबरदस्त टक्कर दे रही है बल्कि सत्ता की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। यही कारण है कि दक्षिण भारत में बीजेपी का एकमात्र किला माने जाने वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related