गर्मी में चिलचिलाती धूप की मार से बचने के लिए जानें तरबूज या खरबूज किसका सेवन है ज़्यादा फायदेमंद?

Date:

तरबूज और खरबूजा गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल हैं। ये स्वाद में अच्छे होने के साथ ही सेहतमंद भी होते हैं। इन दोनों फलों में काफी अच्छी मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इन दोनों के सेवन से शरीर को गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको तरबूज और खरबूजे के अलग-अलग फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या तरबूज और खरबूजे को एक साथ खाया जा सकता है?

तरबूज और खरबूज में मौजूद पोषक तत्व

खरबूज में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए और के, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, तरबूज में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी5 और बी6, आयरन, नियासिन, लाइकोपिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गर्मी में तरबूज खाने से होनेवाले फायदे

  • पानी की कमी दूर करे तरबूज
  • वजन कम करे तरबूज
  • हार्ट के लिए फायदेमंद तरबूज
  • पाचन क्रिया मजबूत बनाए तरबूज
  • इम्यूनिटी बढ़ाए तरबूज
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे तरबूज
  • गर्मी में खरबूज खाने से होनेवाले फायदे
  • दिल के लिए फायदेमंद खरबूज
  • आंखों की रोशनी बढ़ाए खरबूज
  • किडनी को रखे हेल्दी

तरबूज या खरबूजा क्या है ज्यादा फायदेमंद?

वजन कम करने के लिए तरबूज और खरबूजा दोनों ही फायदेमंद होते हैं। इन दोनों में हाई फाइबर और कैलोरी कम होती है। स्वास्थ्य के लिए तरबूज और खरबूजा दोनों ही फायदेमंद होते हैं।

क्या तरबूज और खरबूजा एक साथ खा सकते हैं?

तरबूज और खरबूजा दोनों मीठे फल हैं। साथ ही दोनों में अच्छी मात्रा में पानी होता है। इसलिए इन दोनों का आसानी से एक साथ सेवन किया जा सकता है। आप सुबह या दिन के समय इन दोनों को साथ में ले सकते हैं। लेकिन रात को इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। इन दोनों में फाइबर अधिक होता है, जो डायजेस्ट होने में समय लेता है। साथ ही इन दोनों को खाने के तुरंत बाद पानी, दूध या लस्सी पीने से भी आपको बचना चाहिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH : राजा की वापसी ? घर में जन्मा बेटा

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH: The King returns? A son born...

BREAKING : मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

BREAKING: 8 killed in stampede at temple रायपुर डेस्क। नालंदा...

TAHIR ANWAR DEATH : मसूद अजहर के भाई की रहस्यमयी मौत

TAHIR ANWAR DEATH: Mysterious death of Masood Azhar's brother रायपुर...

RAMAN SINGH STATEMENT : देश नक्सलमुक्त, रमन सिंह का दावा

RAMAN SINGH STATEMENT : Country Naxal-free, claims Raman Singh रायपुर।...