सड़क हादसे मे तीन की मौत, पांच घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं पांच घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये सक्ती के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी कार के नव निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 रायगढ़-बिलासपुर में बरगढ़ बोराई नाला पुल के रेलिंग से टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई वहीं पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे सक्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतरर्गत बेलाकछार निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी कार क्रमांक सीजी 12 ए वाय 9664 में पीयूष साहू, आयुष साहू, ओमप्रकाश चौहान, फुलेदास महंत, अरुण यादव, किस्मत यादव और विशाल महंत के साथ रायगढ़ जिले के ग्राम उलदा बरात में शामिल होने जा रहे थे। तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी सवार नशे में धुत थे और कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। दुर्घटना में बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार निवासी फूलेदास महंत (23) की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना पर खरसिया पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और खरसिया सिविल अस्पताल से एंबुलेन्स मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सक्ती अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान बेलाकछार बालको निवासी अरुण कुमार रामकुमार यादव ( 18) और एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल पांच अन्य सवारों का सक्ती स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related