ट्रेनों के रद्द होने से परेशान हैं हजारों लोग,सांसद ने दिलाया भरोसा जल्द होगी सुविधा बहाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर।  बिलासपुर, रायपुर,दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के हजारों रेल यात्री परेशान हैं। इन शहरों से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें करीब 1 महीने से रद्द हैं। कुछ ट्रेनें ऐसी है जो 5 मई के बाद शुरू होंगी इसे लेकर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले जहां दुर्ग और रायपुर के बीच लोकल और पैसेंजर ट्रेनों की संख्या 16 थी, वहीं अब घटकर 10 हो गई है। इसमें से भी दो से तीन ट्रेन अक्सर रद्द रहती हैं। पहले 23 एक्सप्रेस ट्रेनें दुर्ग से निकलती थीं। अब 15 ट्रेन चल रही । लोगों की आ रही लगातार मांग व दबाव के बीच अब इस मामले पर सांसद सुनील सोनी ने भरोसा दिलाया है कि रेल मंत्री से उनकी बात हुई हैं जल्द ही सुविधाएं बहाल होंगी।
सांसद सुनील सोनी ने यह बात मानी है कि ट्रेनों के रद्द होने की वजह से लोगों को अच्छी खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से बात की है, यह भी बताया कि कोविड-19 के समय कुछ ट्रेन स्पेशल नाम से चलाई जा रही थी। सुनील सोनी ने कहा है कि उन स्पेशल ट्रेनों को भी सामान्य तरीके से चलाया जाएगा। जो ट्रेनें रद्द की गई हैं उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा और लोकल ट्रेनों को भी शुरू करने को लेकर रेल मंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने जल्द यह सुविधा बहाल करने का वादा किया है। सांसद सुनील ने कहा कि मुझे उम्मीद है जल्द ही छत्तीसगढ़ के लोगों को रेल से जुड़ी है सुविधाएं मिलेंगी।
ट्रेनों को सुधार कार्य के नाम पर रद्द किए जाने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नाराजगी कुछ समय पहले जाहिर की थी। उन्होंने कहा था हद है। रेलवे स्टेशन बेचने के बाद अब मुनाफा कमाने के लिए जनता की तकलीफ को नजर अंदाज करते हुए 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस जन विरोधी निर्णय का रेल मंत्रालय तुरंत संज्ञान लें और ट्रेनें बहाल करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related