सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले गुजरात से गिरफ्तार, बिहार से है दोनों आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान के घर पर कथ‍ित तौर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपि‍यों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम कच्‍छ के डीआईजी महेंद्र बाग‍ड़ि‍या ने बताया कि दोनों की पहचान बिहार के रहने वाले व‍िक्‍की गुप्‍ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार देर रात दोनों को कच्‍छ के माता नो मढ़ गांव से गिरफ्तार किया गया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पश्चिम कच्‍छ और मुंबई पुलिस को यह सफलता मिली।

सागर ने चलाई गोली

डीआईजी महेंद्र बाग‍ड़ि‍या ने बताया कि दोनों मुंबई पुलिस के हवाले कर द‍िया गया है, क्‍योंकि शिकायत वहीं दर्ज है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्‍की और सागर को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए हायर किया था। जब सागर पाल ने गोलीबारी की तो उस समय विक्‍की गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।रविवार सुबह करीब 5 बजे मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार युवकों ने चार राउंड फायरिंग की थी और मौके से भाग गए थे।

मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से किया संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर मोतिहारी जिला के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। दोनों शूटरों के आपराधिक इतिहास को लेकर मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। इस मामले में ADG लॉ एंड ऑडर संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की हर संभव मदद की जायेग। वहीं इस मामले में बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य की पुलिस भी सतर्क है।

बाइक मैरी चर्च के पास छोड़ी

पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मुंबई में माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। इसके बाद गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला एक फेसबुक पोस्ट रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एफबी पोस्ट का आईपी एड्रेस (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पुर्तगाल का पाया गया है। पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। प्रथम दृष्टया, शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास रेकी की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related