आंदोलन का तीसरा दिन : कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. 12 प्रतिशत लंबित मंहगाई भत्ता व 7वें वेतनमान के अनुरुप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं. दो सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सभी शिक्षकों ने रायपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा. पदाधिकारियों ने कहा अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.

कलम रख मशाल उठा आंदोलन का तीसरा दिन रहा. दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के शासकीय अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इससे प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप है. अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि 25-29 जुलाई तक हड़ताल किया जा रहा. केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर 5 लाख से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल कर रहे हैं.

वर्मा ने कहा अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. अभी तक हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई. चरणबद्ध तरीके से हमारा आंदोलन जारी है. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान शालेय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र दुबे, शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव धर्मेश शर्मा, भानुप्रताप डहरिया जिलाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ रायपुर, ओमप्रकाश सोनकला जिलाध्यक्ष टीचर्स एसोसिएशन रायपुर, जिलाध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ रायपुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SC के जज ने लिखी CJI सूर्यकांत को चिट्ठी

        सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...

ISLAMABAD HOSPITAL FIRE : PIMS में आग, 15 नवजातों की मौत

ISLAMABAD HOSPITAL FIRE : Fire in PIMS, 15 newborns...