कंगना रनौत, अदनान सामी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार…देखें पूरी लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहुंचीं। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

 

इन्हे मिला पुरस्कार 

 

राष्ट्रपति ने बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।

 

चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले लोकप्रिय गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

 

आईसीएमआर के पूर्व हेड साइंटिस्ट डॉक्टर रमन गंगाखेडकर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर गंगाखेडकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को अहम जानकारियां मुहैया कराते रहे।

 

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। कंगना को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। रानी की कप्तानी में महिला टीम ने इस बार ओलिंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित कर रहे हैं। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...