शिकायत होगी न विवाद, अब जू प्रबंधन संभालेगा स्टैंड की कमान

Date:

बिलासपुर। कानन पेंडारी जू के साइकिल स्टैंड का संचालन अब निजी हाथों में नहीं दिया जाएगा। इसे जू प्रबंधन ही संभालेगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां आए दिन शिकायत होती थी। विवाद भी हो रहा था। इसका असर जू की छवि पर पड़ रही थी। कई बार उच्चाधिकारियों तक को शिकायत हो चुकी है। इन्हीं कारणों को देखते हुए वनमंडलाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद जू प्रबंधन ने खुद स्टैंड की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही दो दैनिक वेतनभोगी के अलावा वनकर्मी की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। ताकि पर्यटकों को पार्किंग के दौरान परेशानी न हो। किराए में किसी तरह बदलाव नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण के बाद काफी दिनों तक जू बंद रहा। इसके चलते पर्यटक सैर भी नहीं कर रहे थे। साइकिल स्टैंड का संचालन भी नहीं हो रहा था। अब जू खुल गया है। हालांकि पार्किंग सुविधा जू खुलने के कुछ दिनों बाद नहीं मिल रही थी। पर अब यह सुविधा शुरू कर दी गई है। हालांकि टेंडर की तैयारी हो रही थी। पर उच्चाधिकारियों ने इससे मना कर दिया। उनका कहना है कि फिलहाल जू प्रबंधन खुद इसका संचालन करेगा। इसका फायदा भी पर्यटकों को मिलेगा। इससे कम से कम शुल्क अधिक लेने या बेवजह विवाद की आशंका कम रहेगी। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलते ही जू प्रबंधन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही उन्हें स्पष्ट आदेश है कि पर्यटकों के साथ बेहतर बरताव करेंगे। जितना शुल्क है, उतना ही लेना है। इसके अलावा रसीद भी देनी है। गाड़ियां व्यवस्थित रखवाने के साथ सुरक्षा भी करने का फरमान है।

निजी हाथों में संचालन की जिम्मेदारी होने पर शिकायत व विवाद की समस्या आती थी। इसलिए अब जू प्रबंधन ने साइकिल स्टैंड की कमान खुद संभाल ली है।

संजय लूथर

अधीक्षक, कानन पेंडारी जू

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BREAKING: ईडी ने चैतन्य बघेल की करीब ₹70 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की, शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

BREAKING: रायपुर।ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

CG FIRE NEWS: फल गोदाम में  लगी आग, लाखों का सामान जलाकर खाक 

CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार...