अधीर रंजन को लेकर छग में भी बवाल,प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन,भाजपा अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस…

Date:

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करने को कांग्रेस की धृष्टता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपति का अपमान भारत राष्ट्र का अपमान है। भारत राष्ट्र की नारी शक्ति का अपमान है। भारत के 130 करोड़ नागरिकों का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजाति नागरिकों सहित सारी दुनिया के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस नेता का यह कृत्य क्षमा के योग्य नहीं है। कांग्रेस द्वारा आदिवासी अस्मिता पर चोट पहुंचाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा 28 जुलाई को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज से किस तरह नफरत करती है, यह लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन चौधरी की जुबान से प्रकट हो चुका है। कांग्रेस नेता ने देश के प्रथम नागरिक और देश के संवैधानिक प्रमुख तथा भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया है। यह भारत का अपमान है  भारत के जनजाति समाज का अपमान है। कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज का हितैषी होने का ढोंग करती रही है और अब लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासी समाज के बारे में क्या नजरिया रखती है, उसकी दृष्टि में आदिवासी समाज की क्या हैसियत है। भारत की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी करार देने के पीछे कांग्रेस का क्या मकसद है, यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए।

इधर दूसरी ओर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने इस मामले में माफी मांगने दे साफ इंकार कर दिया है।उन्होंने ट्वीट किया है कि वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे ,ऐसा गलती से उनके मुँह से निकल गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...