CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी की मां का बयान आया सामने, बोलीं- किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ. सीएम रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) जनता से सीधे संवाद कर रही थीं, तभी अचानक एक शख्स ने उन पर हाथ उठा दिया. दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. आरोपी की पहचान भाई सकरिया (उम्र 41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. आरोपी की मां भानु बेन ने कहा कि उनके बेटे का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. बेटे के किए पर थोड़ी सी भी शर्मिंदगी नहीं मीडिया से हस्ते हुए कि बातचीत. हमले के पीछे आरोपी की मंशा अब तक साफ नहीं हो पाई है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को लेकर अब उसका पारिवारिक पक्ष भी सामने आया है. आरोपी की मां भानु बेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और वह कुत्तों के मुद्दे को लेकर काफी दुखी था. भानु बेन ने बताया, “मेरा बेटा कहता था कि कुत्ते को पीटना नहीं चाहिए, उसे रोटी खिलानी चाहिए. इसी वजह से वह दिल्ली गया था.” उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बेटे का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है.

बढ़ाई जाएगी CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि आखिर सीएम की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई. दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपी जाएगी. इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

साथ ही पुलिस आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था या फिर यह अचानक किया गया कदम था. अगर यह साजिश थी तो इसमें और कौन-कौन शामिल थे और किसने पूरी योजना बनाई, इसका पता लगाया जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related