पुराना गिरजाघर चौक से तितली चौक रोड एलईडी फ्लड लाइटों की रोशनी से जगमगाया

Date:

बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक  राकेश रंजन के मार्गदर्शन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल विद्युत सामान्य विभाग द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों के सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध सड़क आवागमन सुविधा हेतु बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सड़कों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिससे स्टेशन एवं रेलवे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो |
बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम में पुराना गिरजाघर चौक से तितली चौक तक के मार्ग पर सड़क किनारे स्थित बड़े-बड़े वृक्षों की छंटाई कराई गई, ताकि प्रकाश अवरोध की समस्या दूर हो सके। इसके पश्चात इस मार्ग पर 100 वाट क्षमता की कुल 75 अतिरिक्त एलईडी फ्लड लाइटें स्थापित की गई हैं।

उच्च गुणवत्ता वाली ये एलईडी फ्लड लाइटें सड़क के दोनों ओर स्थित विद्युत खंभों पर सुव्यवस्थित रूप से लगाई गई हैं, जिससे संपूर्ण मार्ग रात्रिकाल में भी दिन जैसी रोशनी से जगमगा उठा है। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल रही है तथा उनका आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सहज हुआ है।
यह पहल न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को स्पष्ट एवं बेहतर दृश्यता प्रदान कर रही है, बल्कि अंधेरे के कारण होने वाली असुविधाओं को भी काफी हद तक कम करेगी। स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और राहगीरों को इससे सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की बड़ी सुविधा प्राप्त हो रही है |

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related