प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में आई दरार, अभिनेत्री ने उठाया बड़ा कदम, टूटने की कगार पर शादी!

Date:

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय प्रियंका अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही निक और प्रियंका को पावर कपल में शुमार कर लिया गया था। लेकिन लगता है कि निक और प्रियंका के रिश्ते में इन दिनों खटास आ गई है। जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद ही अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अचानक ही सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया है। जिससे ये लग रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच अलगाव हो गया है। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद लोगों को लग रहा है कि ये दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

jagran

प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद उनके कई फैंस का दिल बी टूट गया है। निक और प्रियंका की जोड़ी को पसंद करने वाले कभी नहीं चाहते कि इन दोनों के बीच किसी भी तरह का अलगाव हो या दोनों की जोड़ी टूटे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा या निक जोनस दोनों में से किसी की तरफ से भी इसे लेकर कोई भी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। ना ही प्रियंका चोपड़ा ने पति का सरनेम हटाने के पीछे की वजह बताई है। लेकिन प्रियंका के इस फैसले के बाद से इन दोनों के तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अभिनेता रहे कमाल राशिद खान ने भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने के कयास लगाए थे। केआरके ने आमिर खान और किरण राव के तलाक के अनाउंसमेंट के बाद भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी जल्दी ही अलग होंगे। प्रियंका के सोशल मीडिया को देख जो कयास लगाए जा रहे हैं यदि वो सही साबित हुए तो केआरके की भविष्यवाणी भी 10 प्रतिशत सच साबित हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related