4 जनवरी को चुना जाएगा महापौर… नगर निगम के प्रथम सम्मेलन की अधिसूचना जारी, पार्षदों की शपथ और सभापति का चुनाव भी उसी दिन…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीरगांव नगर निगम का नया महापौर 4 जनवरी को चुन लिया जाएगा। इससे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। रायपुर कलेक्टर ने नगर निगम के प्रथम सम्मेलन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ की महापौर के नाम पर आम सहमति बनाने की कवायद जोर पकड़ रही है। चुनाव के नये नियमों के हिसाब से महापौर का चुनाव पार्षदों में से ही किया जाना है।

रायपुर कलेक्टर ने अधिसूचना के साथ कार्यक्रम विवरण जारी किया है। इसके मुताबिक 4 जनवरी 2022 को बीरगांव नगर निगम का पहला सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन नगर निगम के सभागार में सुबह 10.30 बजे से प्रस्तावित है। सभा शुरू होते ही सबसे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके तुरंत बाद 11.30 बजे से महापौर, पद के लिए नामांकन शुरू होंगे। 12.15 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। आवश्यक हुआ तो तुरंत मतदान शुरू होगा और 1 बजे तक मतदान पूरा करा लिया जाएगा।

1.30 बजे तक मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद दो बजे से सभापति की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 2.30 बजे तक नामांकन होगा। 2.45 तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। जरूरी हुआ तो 3.30 बजे तक मतदान करा दिया जाएगा। चार बजे शाम तक सभापति का चुनाव भी पूरा हो जाएगा।

कांग्रेस की ओर से इन नामों की चर्चा
कांग्रेस खेमे में वार्ड 25 के पार्षद नंदलाल देवांगन को महापौर पद के लिए उम्मीदवारी की चर्चा है। नंदलाल क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा के करीबी हैं और क्षेत्र के पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वार्ड 7 से जीते कृपाराम निषाद, वार्ड 9 से जीतीं भारती नंदू चंद्राकर और वार्ड 35 के संतोष कुमार साहू भी महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सभापति पद के लिए इकराम अहमद का नाम है। एक – दो दूसरे नामों पर भी विचार चल रहा है।

40 वार्डों वाली पालिका में कांग्रेस का बहुमत
बीरगांव नगर निगम के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ था। 23 दिसम्बर को मतगणना हुई। 40 वार्डों वाले निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद हैं। 6 निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस के साथ आ गये हैं। ऐसे में उसके पास अब 25 पार्षदों का बहुमत है। भाजपा के 10 पार्षद जीते हैं, वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 5 पार्षद चुनकर निगम में आये हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...