The Christian community held a rally on Palm Sunday; the Confirmation ceremony for the youth was also successfully concluded.
Palm Sunday : रायपुर में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल से रैली निकाली गई, जिसकी अगुवाई बिशप डॉ. सुषमा कुमार, पादरी असीम विक्रम और अन्य पुरोहितों ने की। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल, सचिव रुचि धर्मराज और कोषाध्यक्ष किरण सिंग ने भी नेतृत्व किया।
बिशप, पादरी सुबोध कुमार, पादरी विक्रम ने रायपुर और प्रदेशवासियीं के लिए प्रार्थना कीसमाज के धर्मगुरु, महिला सभा, युवा सभा, क्वायर, संडे स्कूल और कई परिवारों ने इसमें भाग लिया। आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने कैथोलिक रैली का मार्गदर्शन किया।
रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी चौक, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक, बैजनाथपारा-छोटापारा, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी चौक और महिला थाना चौक होते हुए वापस कैथेड्रल पहुँची।
इस अवसर पर 32 युवाओं का कन्फ़ॉर्मेशन संस्कार भी संपन्न हुआ और प्रभु यीशु मसीह की जयकारे पूरे शहर में गूंजे।

