विधायक विकास उपाध्याय के खैरागढ़ चुनाव में उतरने से माहौल कांग्रेसमय हुआ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

उपचुनाव ही नहीं, खैरागढ़ से 2023 में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी – विकास उपाध्याय

कांग्रेस का मुद्दा विकास और भाजपा का मुद्दा जनता पर थोपती महंगाई – विकास उपाध्याय

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के खैरागढ़ चुनाव प्रचार में उतरने के बाद खैरागढ़ कांग्रेसमय हो गया है। आज वे अपने दल बल के साथ भरी दोपहरी में खैरागढ़ शहर में गली-गली घूमकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जमकर प्रचार की।उनके साथ रायपुर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी साथ थे। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएँ भी उनके साथ सम्मिलित थे जो तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर लिखे तख्ती हाथ में लिये भाजपा के चाल और चरित्र को जनता को बता रहे थे। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा, खैरागढ़ उपचुनाव ही नहीं बल्कि कांग्रेस 2023 में भी यह सीट जीतेगी।

विकास उपाध्याय आज प्रचार के तीसरे दिन खैरागढ़ शहर में घूम-घूमकर प्रचार किया। इस दौरान वे गली-गली लोगों के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे थे। विकास उपाध्याय के प्रचार में कूदने के बाद खैरागढ़ का माहौल कांग्रेसमय हो गया है। वे भाजपा के केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई महंगाई का खैरागढ़ को नया जिला बनाये जाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने प्रचार के दौरान आम जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार है और आप यदि कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे तो निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा, भाजपा को इस क्षेत्र का विकास करने लगातार 15 वर्षों तक समय मिला, परन्तु विकास के नाम पर उन्होंने कुछ नहीं किया और आज जब कांग्रेस की सरकार विकास को लेकर तत्पर है तो भाजपा के तमाम नेता बोखलाए हुए हैं।

विकास उपाध्याय प्रचार के दौरान आज खैरागढ़ के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मत देने को लेकर अपना मजबूत पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस गति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार प्रत्येक विधानसभा में काम कर रही है उसी गति से खैरागढ़ को भी विकास के पथ पर ले जाने कांग्रेस की जीत जरूरी है। विकास उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित थे। जो भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई महंगाई, खासकर पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर तख्तीयों में लिख विरोध दर्ज कर रहे थे। स्वभाविक रूप से जिस तरह के तेल के दामों में वृद्धि देखी जा रही है, जनमानस के अन्दर जबरदस्त आक्रोश है। विकास उपाध्याय ने दावे के साथ कहा, इस बार खैरागढ़ से कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है। इतना ही नहीं 2023 में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की जीत खैरागढ़ से निश्चित है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related