विधायक दल के स्थाई सचिव की हुई नियुक्ति, इन्हे मिली जिम्मेदारी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव के पद पर नई नियुक्ति की गई है। नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह सूचना प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भेजी है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन की तीसरी पारी में जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव बनाए गए थे। वे आठ साल तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल उन्हें दुर्ग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से इस पद पर नियुक्ति नहीं की गई थी। अब आशुतोष दुबे को यह जिम्मेदारी दी गई है। देखें, नेता प्रतिपक्ष चंदेल का पत्र…

बता दें कि विधायक दल के स्थाई सचिव की जिम्मेदारी विधायक दल की बैठकें ऑर्गनाइज करने के साथ समन्वय बनाने की होती है।

लोकसभा में पांच साल का अनुभव

35 वर्षीय आशुतोष दुबे इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। आशुतोष इससे पहले लोकसभा में तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह के संसदीय सलाहकार के दायित्व में कार्य कर चुके हैं। लोकसभा के कार्यो के अनुभव को देखते हुए आशुतोष को यह ज़िम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related