BIHAR TEMPLE STAMPEDE: मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR TEMPLE STAMPEDE: Stampede at temple, 7 devotees dead!

 

 

BIHAR TEMPLE STAMPEDE: बिहार के लखीसराय में सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच जाने से 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात में उक्त मार्ग पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था।

सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके की ओर रवाना हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट!

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted! रायपुर....

CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended! रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...