ठा. प्यारेलाल सिंह मार्ग आजाद चौक छत्तीसगढ़ी भवन बढ़ाईपारा रामसागर पारा राठौर चौक से तेलघानी चौक तक किसान मोर्चा ने स्टीकर लगाकर पुनः स्थापना किया

Date:


रायपुर,। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के महान विभूति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति ठा. प्यारेलाल सिंह के नाम आजाद चौक,हांडीपारा छत्तीसगढ़ी भवन,बढ़ाई पारा,रामसागर पारा,राठौर चौक से तेलघानी चौक तक 60 वर्ष पहले से ही रखा गया था।जिसे शासन-प्रशासन ने आम जनता से भुलवा चुकी थी।इसलिए राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने इतिहास पुरुषों के नाम पर रखे गए मार्ग के नामों को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है।इसी कड़ी में किसान एवं मजदूरों के मसीहा, सहकारिता के पुरोधा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति के नाम से विख्यात ठा.प्यारेलाल सिंह के नाम से आजाद चौक से हांडीपारा छत्तीसगढ़ी भवन, बढ़ाईपारा,रामसागर पारा, राठौर चौक से तेलघानी चौक तक राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी. चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, इंजी. अशोक ताम्रकार, वेगेन्द्र सोनवेर के नेतृत्व में घर-घर ,दुकान, होटल, बैक एवं अन्य संस्थानों में स्टीकर लगाने का अभियान चलाया।इस अभियान में मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने पूर्व मंत्री

बृजमोहन अग्रवाल के होटल एवं घर रामसागर पारा में स्टीकर लगाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार काविश हैदरी,डॉ.पंचराम सोनी, सुखनवर हुसैन,जिलानी खान,वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह बिसेन,सुशील दुबे, गिरधारी सिंह ठाकुर, श्यामुराम सेन,अशोक कश्यप,सतीश वर्मा, दशरथ शर्मा,सालिक राम निषाद सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।नाम पट्टिका एवं स्टीकर लगाने के साथ ही त्यगमूर्ति ठा. प्यारेलाल सिंह जी अमर रहे, सहकारिता के पुरोधा, किसान मजदूरों के मसीहा ठा.प्यारेलाल सिंह जी अमर रहे के नारों से इलाका गुंजायमान हो गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...