Teacher Suspension: Collector Takes Strict Action; Headmaster and Teacher Suspended for Arriving at School Under the Influence
Teacher Suspension: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में प्राथमिक शाला बाला में पदस्थ हेडमास्टर पारस राम वर्मा और सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक नशे की हालत में मिले।
प्रशासन ने दोनों शिक्षकों को सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ भेजा, जहां जांच रिपोर्ट में भी दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और 23 के उल्लंघन के साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोषी मानते हुए कार्रवाई की
प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि शासकीय सेवा के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

