DOSA BATTER DEATH : रेडीमेड डोसा बेटर बना जहर, दो बहनों की मौत, माता-पिता ICU में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DOSA BATTER DEATH : Readymade dosa batter turns into poison, two sisters die, parents in ICU

नई दिल्ली। अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार ने घर पर डोसा बनाने के लिए बाजार से बैटर खरीदा, लेकिन वही बैटर अब उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

चांदखेड़ा इलाके में रहने वाले परिवार ने दो दिन तक उसी बैटर से डोसा खाया, जिसके बाद घर के चारों सदस्य बीमार पड़ गए। उल्टियां, कमजोरी और हालत बिगड़ने लगी। पहले थोड़ी राहत मिली, लेकिन फिर अचानक हालात बेकाबू हो गए।

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब तीन महीने की मासूम राहा की घर पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीन साल की बेटी मिष्टी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। अब माता-पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी है। वहीं, जिस डेयरी से बैटर खरीदा गया था, उसने दावा किया है कि उसी बैच का बैटर कई और लोगों ने भी लिया था, लेकिन किसी और ने शिकायत नहीं की।

अब बड़ा सवाल यही है क्या बैटर में जहर था या मामला कुछ और है? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related