Bilaspur High Court: बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से माँगा जवाब 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bilaspur High Court: High Court takes strict stance on dilapidated roads; seeks response from government.

Bilaspur High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य की जर्जर सड़कों को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है।

कोर्ट ने पूछा कि नेहरू चौक से पेंड्रीडीह (रायपुर रोड) तक सड़क का निर्माण कब होगा?

शासन की ओर से कहा गया कि एनआईटी रायपुर की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही काम तेजी से शुरू किया जाएगा।

NH-343 (बलरामपुर-रामानुजगंज रोड) की हालत बेहद खराब है, यहां दो-दो फीट गहरे गड्ढे हैं, जिनमें भारी वाहन फंस जाते हैं।

रायगढ़ जिले में 9 ब्लैक स्पाट, बिलासपुर में 2, मुंगेली में 4 और बलौदाबाजार-भाटापारा में 4 ब्लैक स्पाट मिले हैं।

रायगढ़ के कुनकुरी इलाके में कोल वॉशरी की वजह से काली धूल सडक़ों पर फैल रही है और हादसों का कारण बन रही है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में औद्यौगिक कंपनियों की गाडिय़ों के कारण सडक़ें खराब हो रही हैं।

छग कोल पावर बेनिफिशरी और मेसर्स अमित कोल लाइंस ने सड़क को 25 लाख रुपए में सुधारने और उसके रखरखाव का जिम्मा उठाया है। इस पर शपथपत्र में जानकारी देने के निर्देश कोर्ट ने दिए हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि अब सड़क मरम्मत में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related