चाय बेचने वाला बना बीजेपी का महापौर प्रत्याशी, मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा- चाय बेचने वाला 29 साल से पार्टी का कार्य….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सभी 10 प्रमुख नगर निगमों में महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इन प्रत्याशियों में से एक रायगढ़ नगर निगम से भाजपा का जो प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है, वह चौंकाने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार पार्टी ने चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को अपना कैंडिडेट बनाया है. इसको लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘चाय बेचने वाले, 29 साल से पार्टी का कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया.’

जानिए कौन हैं रायगढ़ नगर निगम के बीजेपी प्रत्याशी
भाजपा ने जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम की अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित महापौर के पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. जीवर्धन चौहान भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक है.

रायगढ़ के रेलवे कालोनी, सोनकर पारा निवासी जीवर्धन चौहान ने 1996 में भाजपा की सदस्यता ली थी, जिसके बाद 1998 में उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया. 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल करने के बाद 2005 में संगठन में नगर मंत्री, 2006 में नगर उपाध्यक्ष, 2008 में नगर महामंत्री और 2011 में संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया था. 2023 से 2024 तक प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा और जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य के साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाली.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related