चखना दुकान संचालक ने सरेराह वर्दीधारी आरक्षक की जमकर की पिटाई

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के समीप अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की वजह से चखना दुकान संचालकों के हौसले बुलंद है। चखना दुकान में गुंडागर्दी और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। इस बीच बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां चखना दुकान संचालक ने वर्दीधारी आरक्षक की सरेराह जमकर पिटाई की। संचालक और वर्दीधारी आरक्षक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संचालक और आरक्षक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ।

दरअसल, यह मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। विवाद की यह घटना इस क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार जिस आरक्षक के साथ मारपीट हुआ, उसका नाम विष्णु चंद्रा बताया जा रहा है, जो सकरी थाना में पदस्थ है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related