Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच 90 मिनट की बातचीत, ट्रेड डील पर बनी सहमति के आसार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tariff War: वॉशिंगटन/बीजिंग, 5 जून 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीते दिन टेलीफोन पर 90 मिनट तक चली अहम बातचीत में व्यापारिक समझौते (ट्रेड डील) को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। ट्रंप ने बातचीत को “पूरी तरह व्यापार पर केंद्रित” बताया और दावा किया कि शी जिनपिंग ने उन्हें चीन की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया है।

दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से व्यापारिक मुद्दों पर तनातनी चल रही थी, लेकिन इस बातचीत के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। ट्रंप ने इसे “बहुत रचनात्मक और निर्णायक बातचीत” करार दिया।

व्हाइट हाउस के सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान टैरिफ, तकनीकी हस्तांतरण, बाजार पहुंच जैसे प्रमुख बिंदुओं पर गहराई से चर्चा हुई। चीन की ओर से भी इस वार्ता को “सकारात्मक और सहयोगपूर्ण” बताया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related