Tamil Nadu Election 2026: Thalapathy Vijay दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, TVK ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Date:

Tamil Nadu Election 2026: Thalapathy Vijay to Contest from Two Seats; TVK Releases List of Candidates

 

Thalapathy Vijay : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के अध्यक्ष Vijay ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो सीटों- पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। Vijay ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्होंने जनता से एक मौका देने की अपील की और कहा कि यह चुनाव ‘सीटी’ (Whistle) की क्रांति लेकर आएगा

 

कोलाथुर सीट पर सीएम स्टालिन के खिलाफ TVK ने वीएस बाबू को उतारा है। वहीं, चेपॉक-ट्रिप्लिकेन सीट पर डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के मुकाबले पूर्व कांग्रेस नेता सेल्वम को टिकट दिया गया है। पार्टी के महासचिव आदव अर्जुना विल्लीवक्कम से चुनाव लड़ेंगे।

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इस बार राज्य में चार मुख्य गुट DMK गठबंधन, AIADMK और BJP का NDA गठबंधन , विजय की पार्टी TVK, PMK और शशिकला का चौथा मोर्चा मैदान में हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related