T20 WORLD CUP TEAM INDIA SQUAD : भारत की टी-20 वर्ल्डकप टीम घोषित

Date:

T20 WORLD CUP TEAM INDIA SQUAD: India’s T20 World Cup team announced

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के अनुसार 1 मई की समय सीमा से पहले टीम का ऐलान किया जाना है. ऐसे में आज बीसीसीआई ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है. चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. दरअसल, कई पूर्व दिग्गजों ने अपनी टीम में सिराज को बाहर रखा था. लेकिन बीसीसीआई ने सिराज को टीम में शामिल किया है. टीम में हार्दिक के अलावा शिवम दुबे भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और सिराज शामिल हैं.

कोहली भी टीम में –

कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. लेकिन चयनकर्ताओं ने कोहली पर विश्वास दिखाया है. बता दें कि आईपीएल 2024 में कोहली लगातार रन बना रहे हैं और 500 रन बना चुके हैं. आईपीएल 2024 में कोहली का स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया –

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप य़ादव, युजवेंद्र चहल, जसपीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related