T20 Worldcup Final 2026: ‘History Repeat, History Defeat’, भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

T20 World Cup Final 2026: ‘History Repeat, History Defeat’, India won the title for the third time

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने न केवल खिताब जीता, बल्कि क्रिकेट इतिहास के कई बड़े कीर्तिमान भी ध्वस्त किए

मैच का लेखा-जोखा

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। संजू सैमसन ने 89 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) ने भी शानदार अर्धशतक जड़े। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

ऐतिहासिक उपलब्धियां:

तीसरी बार चैंपियन: भारत अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है (2007, 2024, 2026)।

History Defeat: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला (2007, 2016, 2021) खत्म कर पहली जीत दर्ज की।

History Repeat: भारत अपना खिताब डिफेंड करने वाली और घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ सूर्यकुमार यादव विश्व कप जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related