SWATI MALIWAL DHRUV RATHI : यूट्यूबर ध्रुव राठी को एकतरफा VIDEO किया पोस्ट, बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिलीं – स्वाति मालीवाल

Date:

SWATI MALIWAL DHRUV RATHI: YouTuber Dhruv Rathi posted a one-sided video, received rape and death threats – Swati Maliwal

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार से कथित मारपीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्हें AAP की ओर से बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी को ‘एकतरफा वीडियो’ पोस्ट करने के लिए जिम्मेदार ठहराया. स्वाति ने कहा कि वीडियो पोस्ट करने के बाद धमकियां और बढ़ गईं हैं.

रविवार को स्वाति ने ट्वीट किया, ‘मेरी पार्टी यानी AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से मेरे खिलाफ चरित्र हनन, शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद मुझे बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एक तरफा वीडियो पोस्ट किया.

आप की राज्यसभा सांसद ने कहा कि ध्रुव राठी जैसे ‘स्वतंत्र पत्रकारों’ के लिए ‘AAP के अन्य प्रवक्ताओं’ की तरह व्यवहार करना शर्मनाक है और पीड़िता को इस हद तक शर्मिंदा होना पड़ा कि अब उसे ‘अत्यधिक दुर्व्यवहार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.’

ट्वीट में उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी नेतृत्व की बात है, यह बहुत स्पष्ट है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ध्रुव को अपना पक्ष बताने के लिए मैंने उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा कॉल नहीं उठाया और न ही मेरे मैसेज का कोई जवाब दिया.

22 मई को पोस्ट किए गए अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने स्वाति मालीवाल हमले के मामले को समझाने की कोशिश की. ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और एक्स पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में खबर के कतरन को शेयर करते हुए बताया कि कैसे स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में उन्हें मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ख़राब व्यवहार और आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए देखा गया था. राठी ने मालीवाल के लंगड़ा कर चलने के बारे में भी बात की, जबकि एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में उन्हें बिना किसी परेशानी के चलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था.

वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, कई फैक्ट्स ध्रुव राठी अपने वीडियो में बताने में विफल रहे.

1. पार्टी ने घटना स्वीकार करने के बाद यू-टर्न ले लिया,

2. MLC (MEDICO-LEGAL CASE) रिपोर्ट में हमले के कारण चोटों का पता चला

3. वीडियो का एक हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन आया

4. आरोपी को अपराध वाली जगह (सीएम हाउस) से गिरफ्तार किया गया. सबूतों से छेड़छाड़ के लिए उसे दोबारा वहां जाने की अनुमति क्यों दी गई?

5. एक महिला जो हमेशा सही मुद्दों के लिए खड़ी रहती है, यहां तक कि बिना सुरक्षा के अकेले मणिपुर भी गई, उसे भाजपा कैसे खरीदा सकती है?

मालीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह से AAP और उसकी ‘पूरी मशीनरी’ और समर्थकों ने उन्हें ‘अपमानित और शर्मिंदा’ करने का प्रयास किया है, वह ‘महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख को बताता है.’

AAP के राज्यसभा सांसद ने ट्वीट किया, मैं बलात्कार और जान से मारने की धमकियों की शिकायत दिल्ली पुलिस से कर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो हम जानते हैं कि किसके उकसावे पर ये हुआ है.

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले को लेकर AAP और भाजपा आमने-सामने हैं. उधर, बिभव कुमार को कथित हमले के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (24 मई) को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह 28 मई तक हिरासत में रहेंगे.

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...