लिफ्ट देना युवक को पड़ा भारी,कटर से किया जानलेवा हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई: भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जनता स्कूल, कैंप-1 क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने पहले लिफ्ट मांगी। युवक के मना करने पर दबाव बनाया। छोड़ने के बाद आरोपी युवकों ने कटर से हमला कर फरार हो गए।

 

पीड़िता ऋतिक चौधरी ने बताया कि वह गौरव पथ आम्रपाली के पास आलू-पराठा की दुकान लगाता है। शनिवार को दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रोका और जनता स्कूल तक छोड़ने के लिए कहा। शुरुआत में उसने ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों युवक लगातार दबाव बनाते रहे। मजबूरी में उसने उन्हें जनता स्कूल के पास छोड़ दिया।

 

जैसे ही दोनों युवक गाड़ी से उतरे , उन्होंने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया । जब उसने विरोध किया तो तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच मिलन चौक निवासी सुशांत नामक युवक ने कटर निकालकर ऋतिक के सीने और हाथ पर वार कर दिया।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related