सुष्मिता सेन का ढाई साल के रिलेशनशिप का हुआ अंत, 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से टूटा रिश्ता, सोशल मीडिया में दी जानकारी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या 2 के लिए खूब वाहवाही लूट रही हैं। सुष्मिता की एक्टिंग को फैन्स के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया है। यही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद रोमहन शॉल अपने दोस्त के घर रहने चले गए हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर सुष्मिता या रोहमन की ओर से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।

 

 

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि रोहमन शॉल अपने सामान के साथ ही सुष्मिता का घर छोड़ गए हैं और इन दिनों वे अपने दोस्त के घर पर हैं। हालांकि इन खबरों पर रोहमन, सुष्मिता या दोनों से जुड़े किसी भी करीबी ने कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन फैन्स ऐसी खबरों से काफी परेशान हो गए हैं।

बता दें कि रोमहन शॉल और सुष्मिता सेन बीते करीब ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं। वहीं रोहमन और सुष्मिता की उम्र में भी 15 साल का फासला है। सुष्मिता सेन जहां 46 साल की हैं तो वहीं दूसरी ओर रोहमन 30 साल के हैं। सुष्मिता ने अपने रिलेशनशिप को कभी नहीं छिपाया और दोनों लंबे वक्त से लिव इन रिलेशन में हैं। इसके साथ ही सुष्मिता की दोनों बेटियों रेनी और अलीशा के साथ भी रोहमन की बेहतरीन बॉन्डिंग है।

गौरतलब है कि रोहमन और सुष्मिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में सुष्मिता के जन्मदिन के खास मौके पर भी पोस्ट में प्यार दिखा था। सुष्मिता की दोनों बेटियां भी रोहमन को काफी पसंद करती हैं और एक परिवार की तरह रहते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...

KAVACH SYSTEM : अब ट्रेन खुद लगाएगी ब्रेक…

KAVACH SYSTEM : Now the train will apply its...