CHHATTISGARH CRIME : डबल मर्डर में नया मोड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH CRIME : New twist in double murder

सूरजपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सरकारी शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में प्रेम संबंध और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, हत्या की वजह और युवक की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सड़क किनारे मिला था बेटे का शव

शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से जुड़ी ग्रामीण सड़क के किनारे 18 वर्षीय सुजल का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। जांच के दौरान उसकी पहचान बिश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र के रूप में हुई।

सुजल की स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर लावारिस मिली। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची, जहां मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। परिचितों की मौजूदगी में ताला खुलवाने पर बाथरूम में उसकी मां रजनी बरेठ (40) का शव मिला।

20 लाख के लोन को लेकर विवाद?

रजनी बेलटिकरी के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं। शुरुआती पूछताछ में एक युवक के साथ उनके प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रजनी ने कुछ महीने पहले 20 लाख रुपये का लोन लिया था और इसी रकम को लेकर विवाद की आशंका है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दूसरी ओर, सुजल की मौत से स्कूल में शोक का माहौल है और प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related