मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे में चमकाया नाम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण व रजत पदक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भाटापारा। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा सातवीं की वालिया साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं कक्षा आठवीं के श्रेयांश जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अंग्रेजी कविता, रंगोली, कबड्डी और रस्सीकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कविता प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने फल, पेड़ लगाओ, बेटी बचाओ, हेल्दी फूड बनाम जंक फूड, ट्रैफिक नियम और दीपावली जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी सृजनात्मकता से सभी को प्रभावित किया, वहीं कबड्डी में मार्वलस सदन विजेता और फैंटास्टिक सदन उपविजेता रहा। रस्सीकूद में नंदिनी कुमारी और गुंजन ध्रुव ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य प्रीति ताम्हणे ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related