Student Suicide News: Young Woman Jumps from 28th Floor; Case Linked to Depression, Family Plunged into Grief
Student Suicide News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-32 में स्थित अमौर सोसाइटी की 28वीं मंजिल से शनिवार देर रात 21 वर्षीय लड़की ने कूदकर अपनी जान दे दी। युवती की आत्महत्या के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता कारोबारी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका लड़की अर्पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के मंडेरवा गांव की निवासी थी। वह पंजाब के किसी कॉलेज में बी-टेक की पढ़ाई कर रही थी। कहा जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही वह पंजाब से नोएडा लौटी थी। परिवार के सदस्य इस हादसे से सदमे में है और कुछ भी बोल पाने की हालत में नहीं है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस अब युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में थी? उसके मन में क्या चल रहा था? कॉल डिटेल और मैसेज की भी जांच की जा रही है।

