STOCK MARKET CRASH : एक झटके में 10 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STOCK MARKET CRASH : 10 lakh crores wiped out in one go! Panic due to huge fall in the stock market..

मुंबई, 25 अप्रैल 2025। STOCK MARKET CRASH शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। सेंसेक्स 1,000 अंक लुढ़क कर 78,800 और निफ्टी 335 अंकों की गिरावट के साथ 23,908 के स्तर पर आ गया। इस एक ही दिन में निवेशकों को करीब ₹10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बैंकिंग, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई, जहां निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3% और मिडकैप 2.5% तक गिरा।

गिरावट के 5 प्रमुख कारण :

पहलगाम आतंकी हमला और भारत-पाक तनाव –

STOCK MARKET CRASH पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद निवेशकों में चिंता है कि कहीं भारत की सैन्य प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से तनाव और न बढ़ जाए। बाजार अब इस मुद्दे पर भारत सरकार की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

कमजोर तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों की बिकवाली –

मार्च तिमाही के कुछ बड़े नतीजे उम्मीद से कमजोर आए हैं। साथ ही एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) ने भी बिकवाली शुरू की है।

उच्च स्तर पर मुनाफावसूली –

पिछले 7 सत्रों में बाजार 8% तक चढ़ चुका था, जिससे निवेशकों ने अब मुनाफा वसूलना शुरू किया।

वैल्यूएशन को लेकर चिंता –

विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार अभी ऊंचे वैल्यूएशन पर हैं, और करेक्शन की संभावना पहले से बनी हुई थी।

STOCK MARKET CRASH वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक अमेरिका और अन्य देशों में ब्याज दरों को लेकर चिंता और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर भी भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है।

अब आगे क्या? –

PL कैपिटल की विश्लेषक वैशाली पारेख के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट हो सकता है। अगर ये स्तर टूटता नहीं है, तो बाजार फिर संभल सकता है। वहीं, 24,400 अगला रेजिस्टेंस रहेगा।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मार्केट ‘वेट एंड वॉच’ मोड में है और अगले कुछ दिनों में होने वाली कंपनियों की आय रिपोर्ट, भारत-पाक तनाव में प्रगति और फेड की नीति पर नजर बनी रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related