The situation in Sri Lanka, which is facing economic crisis, is uncontrollable, the President runs away from the country, PM resigns
डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक हालात से त्रस्त जनता ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया. वहीं राष्ट्रपति अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की. उधर, रैली के दौरान श्रीलंका की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें करीब 100 लोग घायल हो गए.
इस बीच हालात काबू में करने के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से नेताओं ने राष्ट्रपति और पीएम के इस्तीफे की मांग कर दी. वहीं पीएम ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया.
इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरी परिवार के साथ भाग गए थे. उग्र भीड़ ने कोलंबो में राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था.
