तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार को मारी ठोकर, शिकायत दर्ज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

00 यूक्रेन से भारतीयों को लाने में मोदी सरकार पूरी तरह फेल
00 7 मार्च को पेट्रोल डीजल का दाम बढऩा हर हाल में तय
रायपुर।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की सीटों पर प्रचार कर शनिवार को वापस रायपुर लौटे। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है। भाजपा जितना मोदी के बारे में बात करेगी वह उतना ही भारी पडऩे वाला है। बघेल ने कहा, ये लोग जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबंदी, जीएसटी फेल रही, काला धन नहीं आया। बैंक का पैसा लेकर इनके मित्र भाग गए।
यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है। पौने 2 लाख लोगों को तत्कालीन गुजराल सरकार के समय खाड़ी देशों से वापस लाया गया था। आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खाना पानी तक नहीं है। इन सब बातों के बारे में बताएंगे तो कांग्रेस को ही फायदा होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, 10 तारीख का देश को इंतजार रहेगा। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की, सपा और भाजपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा। महिलाओं को आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे ही चुनाव संपन्न होंगे 5 बजे के बाद 1 घन्टे में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। 7 तारीख को पेट्रोल डीजल के भाव मे स्पर्धा होगी कि कौन ज्यादा बढ़ता है।मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के लगातार दौरों पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, पुरंदेश्वरी बार बार आएं हमें अच्छा लगता है। वे जब-जब आती हैं भाजपा नेताओं को औकात बता देती हैं। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को बैठकों में नहीं बुलाया जाता। कितनी बड़ी बेइज्जती है यह।मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को भी चुनौती दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ की मवेशियों के गोबर से जुड़ी योजना की बात कर रहे हैं। क्या अजय चंद्राकर अब प्रधानमंत्री को इसे प्रतीक चिन्ह बनाने के लिए पत्र लिखेंगे। प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा विरोध किया था। उन्होंने गोबर को राजकीय चिन्ह बना देने तक की बात कह डाली थी।
तीन जिलों में क्राइम ब्रांच के फिर से गठित होने से उगाही की आशंका वाले विपक्ष के आरोपों का भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, बीजेपी सरकार में क्राइम ब्रांच से उगाही करते थे यह वे स्वीकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, तीन जिलों में जहां अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं वहां क्राइम ब्रांच का गठन किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related