CG CONGRESS: कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार, स्पेशल ट्रेन देने से किया मना 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS: Modi government, rattled by Congress rally, refuses to provide special train

 

 

रायपुर/26 अक्टूबर 2026। दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्यभर के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए रेलवे से 15 बोगियों वाली विशेष यात्री ट्रेन को मोदी सरकार ने मना कर दिया हैं।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू स्पेशल ट्रेन बुक करने के लिए रेलवे को पत्र लिखकर स्पेशल ट्रेन देने पर सहमति भी जताई तथा ट्रेन का खर्च का इस्टीमेंट भी दिया, कांग्रेस इसके लिए भुगतान को भी तैयार हो गई, आज रेलवे की तरफ से कांग्रेस दफ्तर में पत्र भेज कर स्पेशल ट्रेन देने में असमर्थ है जता दिया।

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार कितना भी अड़ंगा लगा ले छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी हजारों की संख्या में दिल्ली की वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होंगे स्पेशल ट्रेन भले नहीं मिली हम नियमित ट्रेन, स्पेशल बस और हवाई यात्रा, सड़क मार्ग से निजी वाहनों में दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related