एसपी ने किए 60 पुलिसकर्मियों के तबादले

Date:

कवर्धा। कवर्धा पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह आदेश एसपी ऑफिस कवर्धा से जारी किया गया है।  एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने 3 सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 45 आरक्षकों का तबादला सूची जारी किया है। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार पुलिस विभाग में फेरबदल हुई है। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी लंबे से समय से एक ही थाना क्षेत्र में जमे थे लेकिन एसपी ने कुल 60 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि सूरजपुर एसपी ने भी पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related