एसपी थ्री ने सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने 27 जनवरी को उत्पादन का दैनिक कीर्तिमान बनाने में कामयाबी हासिल की। 27 जनवरी को एसपी-3 ने 18,680 टन का दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए 26 जनवरी, 2023 को में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 18,666 टन को पीछे छोड़ा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने एसपी-3 विभाग के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने हेतु आह्वान किया।

कीर्तिमान के इस कड़ी में रेल व स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) ने रेल पैनल वेल्डिंग में पाली कीर्तिमान स्थापित करते हुए बी शिफ्ट में 15 पैनल का निर्माण किया तथा 50 वेल्डिंग ज्वाइंटंस का नया कीर्तिमान बनाया। जो कि 11 जनवरी 2023 के बी षिफ्ट में स्थापित 13 पैनल निर्माण तथा 45 वेल्डिंग ज्वाइंट्स के पाली रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related