SP BIG ACTION: बिलासपुर। बिलासपुर के एसपी ने चौकी मोपका, थाना सरकंडा में काम करने वाले दो सिपाहियों, संतोष राठौर (R-1057) और धनेष साहू (R-1364) पर तगड़ी कार्रवाई की है। इन दोनों पुलिसवालों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा था, जिसमें वो चौकी के अंदर ही शराब पीते दिख रहे थे। वीडियो सामने आते ही, उन्हें तुरंत लाइन अटैच कर दिया गया।
आदेश में साफ कहा गया है कि सिपाहियों की ये हरकत सिर्फ डिपार्टमेंट के नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे पुलिस की इमेज भी खराब हुई है। एसपी ने दोनों को तुरंत उनकी ड्यूटी से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर भेज दिया है।
जांच के लिए सात दिन का टाइम
इस मामले में, एडिशनल एसपी (शहर), बिलासपुर, सीएसपी, सरकंडा, डीएसपी, रक्षित केंद्र को जानकारी दे दी गई है। साथ ही, डीएसपी, मस्तुरी को सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सख्त कार्रवाई का मैसेज
एसपी ने साफ कर दिया है कि पुलिस डिपार्टमेंट में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है, और गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन जारी रहेगा।दोनों सिपाहियों को अब रक्षित केंद्र बिलासपुर में निगरानी में रखा जाएगा।
