CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ में ISIS का जाल… ATS ने भिलाई से 4 और नाबालिगों को दबोचा, इंस्टाग्राम से मांगी जानकारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में ISIS से जुड़े लोगों का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने आज फिर बड़ा एक्शन लेते हुए भिलाई से 4 और नाबालिगों को पकड़ लिया है। इससे पहले, दो दिन पहले 2 नाबालिग पकड़े गए थे। अब तक कुल 6 नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

ATS, ISIS के खेल को जड़ से खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम हेड ऑफिस से ग्रुप और चैट का डेटा मांग रही है, ताकि पता चल सके कि ये ऑनलाइन कैसे जुड़े हुए थे।

कैसे खुला ये सब?

ATS पिछले लगभग डेढ़ साल से कुछ संदिग्ध ऑनलाइन हरकतों पर नजर रख रही थी। पहले जो दो नाबालिग (रायपुर और भिलाई के) पकड़े गए, उनकी उम्र 16 और 17 साल है। उनके फोन और ग्रुप चैट की जांच में कई विदेशी और इंडियन अकाउंट मिले।

हिंसक गेम खिलाकर कर रहे थे दिमाग खराब

जांच में ये भी पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर बच्चों को भड़काने वाले हिंसक गेम और गलत चीजें भेज रहे थे। उनके डिवाइस चेक करने पर पता चला कि वे पाकिस्तान और दूसरे देशों के लोगों से ऑनलाइन बात करते थे।

हथियारों का भी चक्कर?

ATS को डार्क वेब पर हथियारों से जुड़ी कुछ चीजें भी मिली हैं। इसलिए, कई सरकारी एजेंसियां मिलकर इसकी गहराई से जांच कर रही हैं।

भिलाई के सुपेला इलाके से 4 और गिरफ्तार

आज जो 4 नाबालिग पकड़े गए हैं, वे सुपेला थाना इलाके के हैं और पहले पकड़े गए 2 नाबालिगों से जुड़े हुए हैं। सबसे पूछताछ चल रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related