सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा आज ए पी जे अब्दुल कलाम वॉर्ड क्रमांक-19 में सम्पन्न हुई: विकास उपाध्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा रायपुर पश्चिम के हर वॉर्डों में निरंतर किया जा रहा है इस यात्रा के दौरान विभिन्न वॉर्डों में निवासरत आम जनता की हर मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करना मेरा पहला उद्देश्य: विकास उपाध्याय

रायपुर : विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा के क्षेत्रवासियो से सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा अभियान के तहत रूबरू होकर क्षेत्रवासियो की समस्याओ का त्वरित निराकरण करवा रहें है। सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा अभियान के तहत विधायक विकास उपाध्याय आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्रमांक-19 डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम वार्ड पहुँचे। विधायक महोदय के दौरे के कार्यक्रम की सूचना पाकर वार्ड पार्षद मंजू वारेन्द्र साहू समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्तागण भी विधायक विकास उपाध्याय का स्वागत करने पहुँचे।

विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड की महिलाओ और वरिष्ठजनो से मुलाक़ात की और उनकी जो समस्याए थी उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया। अशोक नगर गुढ़ियारी मे विधायक विकास उपाध्याय ने पवार क्षत्रिय समाज के लोगो से मुलाक़ात की और पवार क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन निर्माण की माँग को स्वीकार करते हुये, साथ ही वार्ड मे हो रहें विकास कार्यों का निरिक्षण किया और ठेकेदारो को उच्च गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से लगातार क्षेत्रवासियो से मिलकर उनकी समस्याओ का समाधान करवा रहे है। ऐसे ज़मीनी स्तर पर जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले, जनता की बात सुनने वाले और उनके हित में सुविधाओं की वृद्धि करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले विधायक आमतौर बहुत कम देखे जाते है विकास उपाध्याय अपनी इन्ही ख़ासियत की वजह से जनता के बीच काफ़ी लोकप्रिय है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related