राजिम मेले में ड्यूटी कर रहा जवान अचानक हुआ गायब, खेत में मिली लाश

Date:

राजिम। सोमवार को नवापारा शहर के वार्ड नं. 1 में गोबरा बस्ती और खोली पारा के बीच खेत में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया

 

नवापारा थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान महेश सिंह ठाकुर (36) के रूप में हुई है। हालांकि शिनाख्त हेतु परिजनों को सूचना दे दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक जगदलपुर से राजिम मेले में ड्यूटी करने पहुंचा था। मृतक की लाश 4 मार्च को मिली है।

लाश 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और अन्य जानकारी सामने आएगी। बताया जा रहा है कि मृतक को 29 फरवरी को मेला परिसर में देखा गया था, लेकिन अचानक हाजिरी में गायब दिखने लगा। चार मार्च को लाश खेत में मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related