मैनपाट में जमी बर्फ की चादर, शहर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर।  प्रदेश में मौसम(weather ) साफ होने के बाद उत्तर से से अब ठंड अपने पूरे शवाब पर पहुंच गया है। रात के तापमान में तगड़ी गिरावट से शहर सहित पूरा संभाग कड़ाके की चपेट में आ गया है। मंगलवार को अंबिकापुर( a mbikapur ) शहर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।वही मैनपाट में रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। सामान्य से 2 डिग्री नीचे तापमान पहुंचने से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में पाले की परत जम जा रही है। मैनपाट में सुबह के समय जमी पाले की परत से प्राकृतिक सुंदरता भी नजर आ रही है। इधर कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। दिन चढ़ते तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। ठंडी हवाओं के आगे दिन में धूप के बाद भी राहत नहीं प् रही है । धूप चढ़ने के बाद सड़कों पर चहल-पहल नजर आई। ठंड का लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है जिससे सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।21 जनवरी से बादल छाने की संभावना

जनवरी में इस साल अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का चार बार असर हो चुका है। इससे 25 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब 21 जनवरी के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने की संभावना है।आपको बता दे कि 7 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल गया था प्रदेश के कई जिलों में बारिश  के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी।  राजधानी रायपुर(rajdhani raipur ) सहित बाकि संभागों(Divisions)में भी हल्की से मध्यम बारिश  हुई थी , जबकि दुर्ग(durg ) संभाग के कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related