कर्नाटक के CM होंगे सिद्धरमैया: जल्द लेंगे शपथ, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

Date:

नईदिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया के नाम पर मोहर लगा दी गई है। सिद्धरमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे। वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। सिद्धरमैया कर्नाटक में सबसे मजबूत पकड़ वाले नेता माने जाते है। उन्होंने अबतक के 12 चुनाव लड़े हैं और 9 चुनाव में जीत दर्ज की है। 1994 में जनता दल सरकार में सिद्धरमैया उप मुख्यमंत्री रह चुके है। उनके खिलाफ आज तक के एक भी भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज नहीं है।

मालूम हो कि 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को 135 पर जीत मिली है। 2018 में 104 सीटें जीतने वाली भाजपा 66 पर फिसल गई है। जेडीएस के खाते में 19 सीटें गईं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक में राजस्थान जैसे हालात नहीं पैदा होने देना चाहता। वहां 2018 में अशोक गहलोत सीएम बने थे और तब से ही सचिन पायलट से उनकी अनबन है। इसका असर इसी साल होने वाले चुनाव में भी दिख सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। उससे यह संदेश जाएगा कि डीके शिवकुमार की भी अहमियत है।

सिद्धारमैया को 2008 में जेडीएस से कांग्रेस में लाने में मल्लिकार्जुन खड़गे की अहम भूमिका मानी जाती है। वे खड़गे के काफी करीबी बताए जाते हैं। सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम रहे। इस दौरान उन्होंने टीपू सुल्तान को कर्नाटक में नायक के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की। ऐसे में मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब बोतल में पेट्रोल बंद! सरकार का बड़ा आदेश

CHHATTISGARH : Bottled petrol now banned! Major government order रायपुर।...

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : 8 साल बाद खुला कचना ब्रिज!

KACHNA RAILWAY OVERBRIDGE : Kachna Bridge opens after 8...

INDIA FOREX RESERVE : भारत का डॉलर खजाना घटा!

INDIA FOREX RESERVE : India's dollar reserves decreased! रायपुर डेस्क।...