तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राहुल यादव सम्मानित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

Rahul Yadav honored for outstanding work in the field of pilgrimage services.

 

 

रायपुर। पत्रिका द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘जाज्वल्य’ सम्मान समारोह में तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर श्री राहुल यादव को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुगम और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति छत्तीसगढ़ (रायपुर और कोरबा) की एक प्रमुख और विश्वसनीय टूर एंड ट्रैवल संस्थान है। यह संस्था विशेष वातानुकूलित ट्रेनों और लक्जरी बसों के माध्यम से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए व्यापक तीर्थ यात्रा पैकेज प्रदान करती है।

 

देश के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गंगासागर, जगन्नाथपुरी, माँ कामाख्या देवी और कोलकाता दर्शन शामिल हैं इसके अलावा द्वारकाधीश, बेट द्वारका, शिरडी साईं बाबा, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और घृष्णेश्वर के दर्शन कराए जाते हैं। चार धाम यात्रा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की वार्षिक पवित्र यात्रा, माता वैष्णो देवी की विशेष यात्रा में माता वैष्णो देवी के साथ हरिद्वार और मथुरा (श्री कृष्ण जन्मभूमि) के दर्शन शामिल हैं। जिसमें यात्रियों के लिए मुख्य सुविधाएँ विशेष ट्रेनें व कोच यात्रा के लिए आरक्षित विशेष ट्रेनों और आरामदायक बसों की व्यवस्था, भोजन व आवास पूरी यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन और रहने के लिए होटल एवं धर्मशाला की विशेष व्यवस्था के साथ मार्गदर्शक भी शामिल है, यात्रियों की सहायता के लिए अनुभवी गाइड हमेशा साथ में उपलब्ध रहते हैं।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री राहुल यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम, सहयोगियों और तीर्थ यात्रियों के विश्वास को दिया तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related