अक्टूबर महीने के पहले ही दिन लगा झटका, एलपीजी सिलेंडर की बढ़ीं कीमतें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: आज से नए महीने की शुरुआत हो रही है और पहले ही दिन जोर का झटका लगा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने यह झटका दिया है. अक्टूबर के पहले दिन कमर्शियल सिलेंडर को दामों में 43:50 रुपये की वृद्धि की गई है. इस वजह से खान-पीना महंगा हो सकता है.

इंडियन ऑयल के अनुसार अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर 1736.50 रुपये का हो गया है. पहले यह 1693 रुपये का था. हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं की गई है. वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है. पहले यह 1770.5 रुपये थी. बता दें, पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं.

इसके पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था. इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है.

CNG की कीमत में भी बढ़त की आशंका

इसके पहले सरकार ने गुरुवार की शाम को नैचुरल गैस (Natural Gas) की कीमत में 62 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है. नैचुरल गैस का उपयोग फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस (CNG Gas) गैस तैयार करने में होता है. इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और फर्टिलाइजर की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...