SHILPA SHETTY FRAUD CASE : 60 करोड़ का फ्रॉड! शिल्पा शेट्टी से EOW की 4.5 घंटे की पूछताछ

Date:

SHILPA SHETTY FRAUD CASE : ₹60 crore fraud! Shilpa Shetty questioned for 4.5 hours by EOW

मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूछताछ शिल्पा के घर पर की गई, जहां उन्होंने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़े बैंक खातों और लेनदेन की विस्तृत जानकारी दी।

EOW के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने जांच में पूरा सहयोग किया और कई वित्तीय दस्तावेज भी सौंपे, जिन्हें अब पुलिस जांच रही है।

हाई कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम राहत

बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कपल ने LOC (लुकआउट सर्कुलर) के निलंबन की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। यह LOC उनकी थाईलैंड के फुकेत यात्रा को लेकर जारी की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

यह केस Best Deal TV Pvt. Ltd. नामक कंपनी से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोपों पर आधारित है। शिकायतकर्ता दीपक कोठारी, डायरेक्टर UY Industries Pvt. Ltd. ने दावा किया कि 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने उन्हें कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके तहत उन्होंने 60,48,98,700 रुपये का निवेश किया था। आरोप है कि शिल्पा ने इस निवेश पर व्यक्तिगत गारंटी भी दी थी, लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई।

EOW को दी गई आगे की यात्रा की जानकारी

राज कुंद्रा ने पहले ही 15 सितंबर को EOW के समन पर पेश होकर पूछताछ दी थी। वहीं, कपल ने अदालत को बताया कि उनके पास अक्टूबर से जनवरी 2026 तक कई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की योजनाएं हैं, जिनमें लॉस एंजेल्स, कोलंबो, मालदीव, दुबई और लंदन शामिल हैं।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखड़ की बेंच ने राज्य के वकील मंकुनवार देशमुख को 8 अक्टूबर तक EOW की ओर से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद कोर्ट में कपल की याचिका पर दोबारा सुनवाई होगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related