STOCK MARKET INDIA : शेयर बाजार में गिरावट का तूफान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STOCK MARKET INDIA : Storm of decline in the stock market!

मुंबई, 25 जुलाई 2025। शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया। सेंसेक्स 492.63 अंक यानी 0.60% की गिरावट के साथ 81,691.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 174.10 अंक यानी 0.69% गिरकर 24,888 के स्तर पर पहुंच गया।

सबसे बड़ी गिरावट बजाज ग्रुप में

बजाज फाइनेंस के शेयर 5.5% तक टूटे, जबकि बजाज फिनसर्व में 4.2% की गिरावट देखी गई। दूसरी ओर, ICICI बैंक, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में हल्की तेजी ने बाजार को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि केवल 7 स्टॉक्स में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 41 स्टॉक्स गिरे। हालांकि, बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में उछाल दर्ज किया गया। ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर में कमजोरी रही।

विदेशी बाजारों का हाल

जापान का निक्केई 0.61% गिरा, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10% टूटा। कोरिया का कोस्पी 0.45% और शंघाई कंपोजिट 0.34% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस 0.70%, नैस्डैक 0.18% और S&P 500 में 0.07% की हल्की तेजी देखी गई।

FII-DII का रुख

24 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹2,134 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹2,617 करोड़ की खरीदारी की। जुलाई महीने में अब तक FII की कुल बिकवाली ₹28,528 करोड़ और DII की कुल खरीदारी ₹37,687 करोड़ रही है।

निवेशकों के लिए संकेत

बाजार में गिरावट के बावजूद बैंकिंग और कुछ सेक्टरों में मजबूती यह संकेत देती है कि गिरावट के बीच भी निवेश के मौके बने हुए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related